BREAKING NEWS
2026-08-12

इंदौर में सर्वाधिक होटल और फूड ब्रांड्स लॉन्च होने का कारण सुरक्षा और माहौल: अभिनेत्री सेहरीश अली

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

मध्यप्रदेश में सबसे अधिक होटल और फूड ब्रांड्स इंदौर में ही लांच हो रहे हैं। इसका कारण यहां का अच्छा माहौल, खान-पान और उच्च सुरक्षा स्तर है। इन कारणों से लोग घरों से बेफिक्र होकर बाहर निकलते हैं और देर रात तक परिवार के साथ मौज-मस्ती करते हैं।

यह बात अभिनेत्री सेहरीश अली ने इंदौर में एक होटल के लांचिंग कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने बताया कि किसी भी शहर के विकास के लिए सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण विषय होता है।

Advertisement

सेहरीश अली के अनुसार, इंदौर के स्थानीय नागरिक बहुत अच्छे हैं और बाहर से आने वाले लोग यहां खुद को बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं। लोग देर रात तक परिवार के साथ घूमते हैं, लेकिन उन्हें किसी बात का डर नहीं रहता।

इसी सुरक्षा और अच्छे माहौल के कारण यहां पर खान-पान और पर्यटन के बड़े ब्रांड्स आ रहे हैं।