BREAKING NEWS

जबलपुर में गणेश पंडाल के पोल से करंट लगने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर के धनवंतरी नगर स्थित जसूजा सिटी फेज-थ्री में गणेश पंडाल के एक पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से कक्षा 11वीं के छात्र शौर्य चुनपुरिया (16) की मृत्यु हो गई।

Advertisement

शौर्य बुधवार को गणेश पंडाल में आरती के बाद अपने घर लौट रहा था, तभी विद्युत साज-सज्जा वाले पोल के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।

उसे बचाने पहुंचे उसके दो साथियों को भी करंट लगा, हालांकि वे सुरक्षित बच गए।

स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने बताया कि पोल में दो दिन से करंट महसूस हो रहा था।

पंडाल में विद्युत साज-सज्जा का कार्य करने वाले ठेकेदार और इलेक्ट्रीशियन को इस संबंध में सूचना भी दी गई थी, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।

शौर्य अपनी मां सुनीता और छोटे भाई शोभित के लिए घर का बड़ा सहारा था, उसकी मां सुनीता नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं।

गुरुवार को मेडिकल अस्पताल में शौर्य के शव का पोस्टमार्टम किया गया, इस दौरान शौर्य के स्कूल से कई छात्र-छात्राएं और मेडिकल कॉलेज के कर्मी उपस्थित थे, जिससे माहौल गमगीन हो गया।

जबलपुर से 14 इंटरसिटी और 53 इंट्रासिटी बसें संचालित होंगी, जिससे सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।