BREAKING NEWS

रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से पेंशन सर्टिफिकेट के नाम पर 54 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से पेंशन सर्टिफिकेट तैयार कराने के नाम पर 54 हजार 90 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने इंटरनेट मीडिया पर पेंशन सर्टिफिकेट बनाने का विज्ञापन दिखाकर पीड़ित को झांसे में लिया।
संजीवनी नगर के सीओडी कॉलोनी निवासी प्रदीप श्रीवास्तव स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त हैं। 28 जुलाई की शाम करीब 4.30 बजे घर पर रहते समय उनके सोशल मीडिया पेज पर पेंशन सर्टिफिकेट तैयार कराने का विज्ञापन आया।
प्रदीप श्रीवास्तव ने विज्ञापन पर क्लिक कर अपना नाम दर्ज किया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर इंटरनेट मीडिया पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया।
कॉल करने वाले ने एक ऐप पर ‘नेक्स्ट-नेक्स्ट’ करने को कहा। इसी दौरान एटीएम के अंतिम छह अंक भी दर्ज करा लिए गए।
कुछ देर बाद बैंक ऐप पर जांच करने पर पता चला कि उनके ज्वाइंट अकाउंट से 22 हजार रुपये पेंशन अकाउंट में ट्रांसफर किए गए और कुल 54 हजार 90 रुपये खाते से कट गए।
घटना की जानकारी मिलते ही हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement