BREAKING NEWS

जबलपुर में बेटे ने 75 वर्षीय मां को पीटा, सड़क पर घसीटा; वीडियो वायरल

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर के रांझी स्थित अशोक विहार कॉलोनी में शनिवार को एक बेटे द्वारा अपनी 75 वर्षीय मां के साथ मारपीट करने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इस वीडियो में एक व्यक्ति वृद्ध महिला के साथ मारपीट करते और उसे सड़क पर घसीटते हुए दिखाई दे रहा है।

Advertisement

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति महिला का पुत्र राजू विश्वकर्मा है।

पड़ोसियों के अनुसार, राजू विश्वकर्मा अक्सर नशे की हालत में अपनी मां के साथ मारपीट करता है। शनिवार को भी उसने कथित तौर पर अपनी मां के साथ मारपीट की और उन्हें घसीटते हुए सड़क तक ले आया। पड़ोसियों ने उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि पूर्व में भी इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद रांझी पुलिस राजू विश्वकर्मा के घर पहुंची। पुलिस को उसका घर पर ताला लगा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि राजू और उसकी मां के घर पर रहने का कोई निश्चित समय नहीं है। पुलिस उनके बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है और राजू की तलाश भी कर रही है।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने जबलपुर पुलिस को ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर अभद्रता करने और वाहनों से चाबी निकालने को गलत बताया है।