BREAKING NEWS
2026-10-17

मध्यप्रदेश में तीन साल में 36,303 नाबालिग बच्चियां लापता

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, कटनी।

मध्यप्रदेश में बीते तीन वर्षों में 36,303 नाबालिग बच्चियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं, जिससे चिंता बढ़ गई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 से 2025 के बीच प्रदेश में कुल 36,303 नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज की गई। इन आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2025 में प्रतिदिन औसतन 36 नाबालिग बच्चियों के लापता होने के मामले सामने आए।

Advertisement

इस मामले को लेकर कटनी के अधिवक्ता अवनीश तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पत्राचार किया है। उन्होंने लापता बच्चियों की तलाश के लिए दो माह का विशेष अभियान चलाने की मांग की है।

अधिवक्ता की शिकायत पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के महिला सुरक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश के गृह सचिव को पत्र जारी किया। इसमें मामले में कार्रवाई और निवारण के निर्देश दिए गए हैं।