BREAKING NEWS
2026-10-17

मदुरै: मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास पुराने थिएटर में भीषण आग

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, मदुरै।

तमिलनाडु के मदुरै स्थित प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पश्चिमी गोपुरम के पास एक पुराने सेंट्रल थिएटर में शुक्रवार देर शाम भीषण आग लग गई।

यह सेंट्रल थिएटर लंबे समय से बंद पड़ा था और फिलहाल इसे गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

Advertisement

आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने आग देखते ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ ही देर में पांच से ज्यादा फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं।

दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। साथ ही, आसपास मौजूद दुकानों और दूसरी इमारतों तक आग को पहुंचने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।