BREAKING NEWS

Latest News

हिमाचल में इंदौर के स्कूली दल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षक सहित 7 विद्यार्थी घायल

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल एवं स्पीति में इंदौर के स्कूली बच्चों और शिक्षक का टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोमवार को कोकसर क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया, जिसमें शिक्षक सहित 7 विद्यार्थी घायल हुए। वाहन में कुल 11 बच्चे, एक शिक्षक और चालक सवार थे। तत्काल बचाव अभियान चलाया गया और घायलों को सिस्सू तथा मनाली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मदुरै: मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास पुराने थिएटर में भीषण आग

मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास स्थित पुराने सेंट्रल थिएटर में शुक्रवार देर शाम भीषण आग लग गई। यह थिएटर लंबे समय से बंद था और गोदाम के तौर पर इस्तेमाल हो रहा था। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकलकर्मी आग को आसपास की दुकानों और इमारतों तक फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

राजगढ़: उफनते नाले में बही कार, 11 सवारों में से 6 के शव मिले, 2 बचाए गए

राजगढ़ जिले के पड़ाना कस्बे में एक उफनते नाले को पार करते समय एक कार बह गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों, मुकेश और हुकुमसिंह को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। वहीं, छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक तीन वर्षीय बच्चा भी शामिल है। देवास के सतवास गांव का यह परिवार नरसिंहगढ़ स्थित एक धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा रहा था। ड्राइवर ने स्थानीय लोगों की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था। शेष तीन लोगों की तलाश जारी है।