बुलंद सोच, इंदौर।
इंदौर में ड्रग्स कनेक्शन में चकमा दे रहा नाना पटवारी अब ऑनलाइन सट्टा मामले में उलझता दिख रहा है। बुधवार को राजेंद्र नगर पुलिस ने नाना पटवारी के करीबी मानव गंगवानी को गिरफ्तार कर लिया।
ड्रग्स और सट्टा कनेक्शन
मानव गंगवानी का नाम ड्रग्स कांड में भी सामने आया था और पुलिस ने नाना पटवारी के साथ उससे भी पूछताछ की थी। पुलिस ने कथित छात्र नेता रवि चौधरी से भी घंटों तक पूछताछ की है।
धोखाधड़ी की शिकायत से जांच शुरू
डीसीपी जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार, पुलिस ने शुरुआत धोखाधड़ी की शिकायत से की थी।
पप्पू मंत्री से पूछताछ और प्रोजेक्ट विवरण
दोपहर को सुमित मंत्री के करीबी पप्पू मंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसने बताया कि 2010 में, सुमित मंत्री और पटवारी के साथ शुभम रेसिडेंसी के नाम से एक प्रोजेक्ट पूरा किया था। इसके बाद शुभम रियलिटी के नाम से सुमित मंत्री के साथ काम किया। पप्पू मंत्री पहले प्रोजेक्ट में साइलेंट पार्टनर था और वह उसमें सिर्फ निवेश करता था।
मनमुटाव और नए समूह में शामिल
डीसीपी के अनुसार, इसके बाद दोनों में मनमुटाव हो गया और पप्पू मंत्री लाभम ग्रुप में शामिल हो गया। उसने पटवारी ग्रुप से कनेक्शन से इनकार किया है।
मानव गंगवानी की हिरासत और अन्य संबंध
पुलिस ने शाम को मानव गंगवानी को हिरासत में लिया। उसको ऑनलाइन सट्टा केस में गिरफ्तार करने की तैयारी है। उसके संजय कौशल (ब्राउन शुगर का आरोपित) से तार जुड़े मिले हैं। मानव को नाना पटवारी के साथ पहली बार हिरासत में लिया गया है।
रवि चौधरी से पुनः पूछताछ और कुणाल पटवारी का नाम
पुलिस ने इसके बाद रवि चौधरी को बुलाया और सट्टा केस में पूछताछ की। पुलिस ने रवि से खातों की जानकारी मांगी है। कुणाल पटवारी का नाम भी सट्टे में सामने आया है।
