BREAKING NEWS

मंडला में नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, छोटा रपटा पुल डूबा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, मंडला।

मंडला जिले समेत आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है। मंडला मुख्यालय का छोटा रपटा पुल पूरी तरह से जलमग्न हो गया है, जहाँ से नर्मदा का पानी लगभग 5 से 6 फीट ऊपर बह रहा है।

नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बने कई घाट और मंदिर पानी में डूब गए हैं। इसके अतिरिक्त, नावघाट पर गणेश विसर्जन के लिए निर्मित कुंड भी नर्मदा के बढ़ते जलस्तर की चपेट में आ गया है।

Advertisement

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने घाटों के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। छोटा रपटा पुल डूबने के बाद किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए होमगार्ड और एसडीईआरएफ की टीम को तैनात किया गया है।

प्रशासन ने आम जनता से नर्मदा तट और जलमग्न पुल से दूर रहने की अपील की है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही निचले इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।