बुलंद सोच, मोशी।
महाराष्ट्र के मोशी में स्थित धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज स्मारक पर महाराष्ट्र की भव्य ढोल-ताशा संस्कृति ने एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।
इस महा-आयोजन में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के 151 ढोल-ताशा पथकों से जुड़े लगभग 5,000 वादक एक ही ताल और ऊर्जा के साथ प्रदर्शन करने उतरे।
यह अद्भुत प्रदर्शन हिंदूभूषण छत्रपति संभाजी महाराज के 140 फीट ऊंचे स्मारक और 128 मीटर ऊंचे भव्य भगवा ध्वज को समर्पित एक ऐतिहासिक मानवंदना थी।
हिंदूभूषण स्मारक ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों ढोल एक साथ बजे, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और शिवकाल के गौरव की गूंज से भर उठा, जिसे देखने और सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था।

