पीसीसी से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तस्वीर गायब:बीजेपी बोली खड़गे की हालत सीताराम केसरी जैसी

बुलंदसोच ब्यूरो, भोपाल.
म.प्र कांग्रेस(MP CONGRESS) में इन दिनों जमकर पोस्टर पॉलटिक्स हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(EX CM DIGVIJAY SINGH) ने भारत जोंड़ो यात्रा(BHARAT JODO YATRA) में अपनी तस्वीर नहीं लगाने का आग्रह किया था। इसके बावजूद प्रदेश कांग्रेस के द्वारा बनवाए गए पोस्टर,पंपलेट्स में दिग्गी की फोटो नजर आ रही है। इधर मल्लिकाअर्जुन खड़गे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बने करीब 4 सप्ताह बीत चुका है। लेकिन कांग्रेस के दफ्तर में नए अध्यक्ष की तस्वीर नजर नहीं आ रही है। बीजेपी नेताओं ने इस पर तंज कसते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को इस पोस्टर पर पर्दा डाल दिया गया है।
बीजेपी ने क्या कहा, यह भी पढ़ लीजिए
भाजपा के प्रदेश महामंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि पहले से ही यह आशंका थी कि वैसे ही होगा लेकिन यह सामने भी आ गया। मल्लिकाअर्जुन खड़गे( CONGRESS PRISIDENT MALLIKAARJUN KHARGE) भी उसी स्थिति में पहुंच गए हैं जैसे कभी सीताराम केसरी( seeetaram keshari) की हुआ करती थी। कांग्रेस अपने अध्यक्ष की तस्वीर तक नहीं लगा पाई है। इससे समझा जा सकता है कि अपनक राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति कांग्रेसी कितना सम्मान करते हैं। कांग्रेसियों के लिए केवल एक ही परिवार महान है वह केवल गांधी नेहरू परिवार।राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इनके लिए कोई हैसियत नहीं रखता है।
READ MORE:MP के टीचर्स के लिए खुशखबरी:मनचाहे स्थानांनतरण लेने के बाद भी करा सकागें रद्द,5नवंबर से पहले जारी होंगे आदेश
कांग्रेस का तर्कफ्लैैक्स प्रिटिंग के लिए भेजे हैं
मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हफीज से पीसीसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की फोटो अब तक नहीं लगने की वजह बताई उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय मे जो तस्वीरें लगनी है,हमने उनका डिजाइन फायनल कर लिया है। डिजाइन फायनल होने में वक्त लगता है,नई तस्वीरें प्रदेश भर में बदली जानी है। खड़गे जी को अभी अध्यक्ष बने ज्यादा समय नहीं हुआ है। बीजेपी जबरन इसे तूल दे रही है। भाजपा में जेपी नड्डा की क्या स्थिति है यह किसी से छुपा नहीं है। जहां तक खड़गे जी का सवाल है,तो दो दिन में पीसीसी में उनका फोटो लग जायेगा।
कांग्रेसियों ने ठुकराया दिग्गी का आग्रह
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीते 22 अक्टूबर को मप्र के पीसीसी चीफ कमलनाथ को पत्र लिखकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मप्र पड़ाव के दौरान लगने वाले बैनर पोस्टर,होर्डिंग्स में फोटो न लगाने का अनुरोध किया था। दिग्गी के अनुरोध को मप्र कांग्रेस के नेताओं ने नहीं माना। भोपाल में छपे पम्पलेट्स और भारत जोड़ो यात्रा की प्रचार सामाग्री में दिग्विजय सिंह की तस्वीरें लगाई गई।