BREAKING NEWS
2026-10-17

राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग, महिला संघर्ष समिति भी करेगी विरोध

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे से शहर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। एक ओर जहां युवा राहुल गांधी के छात्रों से संवाद को लेकर उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर उनके दौरे का विरोध भी शुरू हो गया है।

Advertisement

भाजपा की जवाबी रणनीति

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के कार्यक्रम का जवाब देने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की है। भाजपा आज शाम 5 बजे के बाद एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी की सदस्यता दिलाने जा रही है, जो कभी राहुल गांधी की कंटेंट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रह चुके हैं। मध्य प्रदेश स्तर पर तैयार की गई इस रणनीति के तहत जोड़े जा रहे व्यक्ति के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। भाजपा इस कदम के माध्यम से कांग्रेस और राहुल गांधी की घेराबंदी करने की तैयारी में मानी जा रही है।

महिला संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन

दूसरी ओर, राहुल गांधी के इंदौर आगमन के साथ ही विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा भी बन गई है। महिला संघर्ष समिति द्वारा राहुल गांधी का काले झंडे दिखाकर विरोध करने की खबर है। समिति का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का विरोध किया था, जिसके कारण महिला संघर्ष समिति उनके इस दौरे का विरोध कर रही है। तय योजना के अनुसार, मातृशक्ति गुजराती स्कूल से हाथों में काली पट्टी बांधकर और काले झंडे लेकर रेडिसन होटल की ओर रवाना होगी। राहुल गांधी इंदौर पहुंच चुके हैं और वे कुछ समय के लिए रेडिसन होटल में ठहरेंगे, जहां महिला संघर्ष समिति उनके समक्ष अपना विरोध दर्ज कराएगी।