बुलंद सोच, इंदौर।
कांग्रेस राहुल गांधी की इंदौर यात्रा को लेकर आयोजन स्थल के अतिरिक्त अन्य तैयारियां भी कर रही है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक रोड शो की योजना बनाई है, हालांकि राहुल की टीम से अभी तक इस पर सहमति नहीं मिली है।
कांग्रेस नेता चाहते हैं कि यदि मौसम खुला रहता है तो रोड शो संभव हो सकेगा। इसकी जिम्मेदारी विधानसभा वार नेताओं को सौंपी जा सकती है।
राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आएंगे और उसी दिन शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे पूर्वी रिंग रोड के एक होटल में रुकेंगे।
वहां से वे आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे।
'गूंज' कार्यक्रम के लिए छात्र पंजीकरण
कांग्रेस नेता स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्रों का ‘गूंज’ कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। इसके अलावा, उन इलाकों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है।
स्कूल-कॉलेजों के अलावा, लाइब्रेरियों और कोचिंग संस्थानों में भी कांग्रेस नेता सक्रिय हैं।

