बुलंद सोच,।
कांग्रेस ने शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र को स्थगित किए जाने के बाद उसके औपचारिक रूप से समाप्त होने में हो रही देरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने का प्रयास कर रही है।
आज मोदी सरकार ने 2015 में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। संसद को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने और उसके सत्रावसान के बीच का अंतर अब 29 दिन हो गया है। इससे पहले, 2015 के मानसून सत्र में यह अंतर 28 दिनों का था।
Advertisement

