बुलंद सोच, शहडोल।
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है।
वन विभाग के अमले से रेत से भरा एक वाहन छुड़ाकर ले जाने की घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं संभावित रेत खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर उन स्थानों की स्थिति का जायजा लिया, जहां से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं।
निरीक्षण के दौरान, एक सूनसान इलाके में रेत का एक बड़ा डंप भी पाया गया।
Advertisement

