BREAKING NEWS
2026-10-17

शिक्षक दिलीप जाटव शराब के नशे में स्कूल जाते समय बाइक से गिरे

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, विजयपुर।

विजयपुर खंड शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले संकुल केंद्र अगरा के प्राथमिक विद्यालय देहरी में पदस्थ शिक्षक दिलीप जाटव ग्रामीणों को नशे की हालत में सड़क पर मिले।

Advertisement

गुरुवार सुबह शिक्षक दिलीप जाटव बाइक से अपने स्कूल जा रहे थे। शराब के नशे में धुत होने के कारण वह स्कूल पहुंचने से पहले ही पार्वती बड़ौदा गांव के पास बीच सड़क पर बाइक से गिर गए।

ग्रामीणों ने उनकी हालत देखकर उन्हें सड़क से उठाकर एक तरफ किया। ग्रामीणों ने शिक्षक की इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

ग्रामीणों ने शिक्षक की नशे की हालत से विजयपुर बीईओ को अवगत कराया। विजयपुर बीईओ अशोक डंडोतिया ने बताया कि यदि शिक्षक ऐसी स्थिति में मिला है, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।