इंदौर में 25 वर्षीय फिल्म कास्टिंग कोऑर्डिनेटर गौरव दवे के परिवार ने अंगदान का बड़ा फैसला लिया है, जिसके बाद शहर में 68वें ग्रीन कॉरिडोर की तैयारी की जा रही है। गौरव को 13 जुलाई को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और रविवार को उन्हें संभावित ब्रेन डेड घोषित किया गया। उनके लिवर और दोनों किडनियां जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यारोपित की जाएंगी, जबकि हार्ट, फेफड़े, हार्ट वाल्व, पैंक्रियाज और छोटी आंत के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आवंटन प्रक्रिया जारी है। यह पहल कई गंभीर मरीजों को नई जिंदगी देगी।
इंदौर के उभरते कलाकार गौरव दवे ने अंगदान कर चार लोगों को नया जीवन प्रदान किया। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद सोमवार सुबह 8:04 बजे उनका दिल अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में 24 वर्षीय युवक को प्रत्यारोपित किया गया। उनका लिवर और दोनों किडनी इंदौर के चोइथराम अस्पताल में 22 और 52 वर्षीय दो महिलाओं को मिले, जबकि कॉर्निया शंकरा आई अस्पताल में दान किया गया। इंदौर में 68वीं बार ग्रीन कॉरिडोर बनाकर यह अंगदान संभव हुआ। गौरव का एक्टर बनने का सपना ‘मोयामोया’ बीमारी के कारण अधूरा रह गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।