ग्वालियर की 27 वर्षीय रेखा बाथम, जो स्वयं कभी असाक्षर थीं, अब 100 से अधिक लोगों को अक्षर ज्ञान प्रदान कर रही हैं। 2021 में पति की मृत्यु के बाद दो बच्चों का बोझ संभालने वाली रेखा ने बच्चों की शिक्षा और दैनिक जीवन की चुनौतियों से प्रेरित होकर 2025 में पढ़ना-लिखना सीखा। वह सप्ताह में दो दिन सरकारी स्कूल किलागेट पर कक्षाएं लेती हैं और उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत लोगों को साक्षर बना रही हैं। रेखा अपनी जीविका चलाने के लिए घरों में भी काम करती हैं।