BREAKING NEWS

Latest News

लुंगी पहन पैंट चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा ट्रक ड्राइवर, टीआई ने दिए 400 रुपये

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के ट्रक चालक विपिन कुमार भिंड के देहात थाने में अपनी पैंट चोरी होने की शिकायत लेकर केवल लुंगी पहनकर पहुंचे। वह शराब के नशे में थे और घटना का स्थान नहीं बता पाए। उनकी पैंट में 1500 रुपये नकद, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस थे। थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें घर लौटने के लिए 400 रुपये की आर्थिक सहायता दी और शराब से दूर रहने की सलाह भी दी। विपिन ने भावुक होकर शराब छोड़ने की कसम खाई और पुलिस का धन्यवाद कर रवाना हो गए।