मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने दिवंगत कर्मचारियों के 160 आश्रितों को नियमित नियुक्ति प्रदान की है, जिन्हें पहले अनुकंपा आधार पर संविदा पदों पर नियुक्त किया गया था। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसे कर्मचारी कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नियमित होने वालों में 159 कार्यालय सहायक श्रेणी-3 प्रशिक्षु और एक लाइन परिचारक प्रशिक्षु शामिल हैं। यह नियुक्ति कंपनी की अनुकंपा नियुक्ति नीति-2018 और संशोधित नीति-2023 के तहत हुई है। इससे पहले, मध्यप्रदेश ट्रांसमिशन कंपनी ने भी 43 अनुकंपा संविदा कर्मियों को नियमित किया था।