एक्ट्रेस अपरा मेहता ने एक इंटरव्यू में अपने पूर्व पति दर्शन जरिवाला के साथ तलाक के कारणों और करियर के चरम पर हुए मॉब अटैक पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि दर्शन जरिवाला ने उन्हें ‘दुनिया की सबसे बदसूरत महिला’ कहा था, जिसके बाद उनका तलाक हुआ। अपरा मेहता ने कोलकाता के कला मंदिर में एक शो के दौरान हुई घटना का भी जिक्र किया, जहां भीड़ ने उन्हें घेरकर गलत तरीके से छुआ, उनकी हीरे की अंगूठी छीनने की कोशिश की और सिगरेट से जलाया।