BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर: सात बदमाशों ने चार दोस्तों का अपहरण कर की मारपीट

जबलपुर में रविवार रात दो कारों में आए सात बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते चार दोस्तों का अपहरण कर उन्हें बेरहमी से पीटा। 16 वर्षीय विनम्र बर्मन समेत चार दोस्तों, विक्का ठाकुर, अनमोल और अंकित ठाकुर को बड्डा दादा मैदान ले जाकर बेल्ट और बेसबॉल स्टिक से पीटा गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। गढ़ा थाना पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

भोपाल में बच्चियों के अपहरण की झूठी कहानी का खुलासा

भोपाल के कटारा हिल्स में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा पाया गया। पुलिस ने 18 घंटे तक गहन तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जांच में सामने आया कि छठवीं कक्षा की इन छात्राओं ने मां की डांट और पिटाई से बचने के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी थी। स्कूल के बाद वे ईकोलॉजिकल पार्क में 2-2.5 घंटे बिताकर देर से घर लौटी थीं। एडिशनल डीसीपी मिनी शुक्ला की पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आई।