भोपाल में सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने मंत्रालय के सामने से हिरासत में ले लिया। विधायक कल्पना मामले में न्याय की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके डटे रहने पर जबरन हटाया गया। पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति धरना देने के कारण यह कार्रवाई की गई है। विधायक की गिरफ्तारी से उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया है, जिन्होंने इसे लोकतंत्र का अपमान बताया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।