BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में चलती बाइक पर दोस्त ने युवक के सिर में मारी गोली, मौत

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह चलती बाइक पर एक युवक को उसके दोस्त ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 21 वर्षीय ताशी था, जिसे उसके दोस्त अलीम उर्फ अल्लू ने गोली मारी। घटना के बाद आरोपी अलीम फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 15 दिन पहले ताशी और अलीम के बीच मारपीट हुई थी, जिसका मामला आपसी समझाइश से सुलझ गया था, लेकिन आरोपी ने रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।