असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य सरकार में मंत्री केशव महंता की बेटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हर वयस्क व्यक्ति को अपनी राजनीतिक सोच रखने का अधिकार है और बच्चों की विचारधारा माता-पिता से अलग हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि वयस्क बच्चों के विचारों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। सीएम सरमा ने मंत्री केशव महंता का बचाव करते हुए कहा कि वे इस समय बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।