BREAKING NEWS

Latest News

अहिल्यानगर में नीट छात्रा अंकिता सांगले ने कम अंकों से परेशान होकर की आत्महत्या

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में नीट छात्रा अंकिता सांगले ने कम अंक आने से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जलालपुर गांव स्थित अपने घर में वह फंदे से लटकी मिलीं। परिजनों ने बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में केवल 166 अंक आने के बाद वह तनाव में थीं। पुलिस को मौके से एक मराठी सुसाइड नोट मिला, जिसमें अंकिता ने परिजनों के प्यार और त्याग का जिक्र करते हुए अपनी असफलता के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। उन्होंने भाई से माता-पिता का ख्याल रखने की अपील की। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे का मौन आंदोलन, पीएम मोदी को पत्र लिखकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में दो घंटे का मौन आंदोलन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर चिंता जताई और मामले में हस्तक्षेप की अपील की। अन्ना हजारे ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि इससे सरकार कमजोर नहीं होगी, बल्कि जवाबदेही बढ़ेगी। उन्होंने सरकार से बल प्रयोग के बजाय छात्रों से सीधे बातचीत कर समाधान निकालने का भी आग्रह किया।