BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में 6 राज्यों के डीजीपी आंतरिक सुरक्षा, सिंहस्थ-2028 और नशा तस्करी पर बनाएंगे संयुक्त रणनीति

इंदौर में शुक्रवार को पश्चिम क्षेत्रीय समन्वय बैठक आयोजित होगी, जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक शामिल होंगे। इस बैठक में आंतरिक सुरक्षा, सिंहस्थ-2028, नासिक कुंभ-2027, साइबर अपराध और महिलाओं के विरुद्ध अपराध जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। मुख्य रूप से ड्रग्स माफिया और नशे के अवैध कारोबार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, क्योंकि ‘नशामुक्त भारत’ इस बैठक का प्रमुख विषय है।

बारिश के कारण नक्सलियों की हजारों आईईडी निष्क्रिय, सुरक्षाबलों के समक्ष चुनौती बरकरार

सुरक्षा बल अब नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में सर्च अभियान चला रहे हैं क्योंकि नक्सलियों ने हजारों आईईडी जमीन में दबा रखी हैं। ये आईईडी रिमोट कंट्रोल, प्रेशर और इंफ्रारेड जैसी तकनीकों से संचालित होती हैं और इनमें बैटरियां लगी होती हैं। बरसात में पानी भरने से छत्तीसगढ़ और झारखंड में इन बैटरियों ने काम करना बंद कर दिया है, जिससे आईईडी निष्क्रिय हो गई हैं। हालांकि, नक्सलवाद से मुक्त क्षेत्रों में भी ये विस्फोटक अभी भी सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं। नक्सलियों ने पिछले दो वर्षों में आमने-सामने की लड़ाई से बचने के लिए इन्हें रास्तों पर लगाया था।