इंदौर के लवकुश चौराहे पर बहुप्रतीक्षित डबलडेकर फ्लायओवर की पहली लेन (अरबिंदो से बाणगंगा) बुधवार से शुरू हो रही है। यह इंदौर का पहला डबलडेकर पुल है, जिससे 50 हजार से अधिक दैनिक वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। 1454 मीटर लंबा और 6 लेन का यह पुल 175 करोड़ की लागत से इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किया गया है। पुल के नीचे मेट्रो लाइन भी गुजरेगी। इसकी दूसरी लेन पर डामरीकरण का कार्य बारिश थमने के बाद पूरा किया जाएगा।