ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय मोंटी मोरे ने गुरुवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी रिश्ते की भाभी ‘पूजा’ से प्रेम प्रसंग में असफल रहने को मौत का कारण बताया। मोंटी ने लिखा कि वह पूजा के बिना नहीं रह सकता और उसी के प्यार में मर रहा है। उसने परिवार से माफी मांगी और पूजा को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए इंसाफ की मांग की। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला से पूछताछ की जाएगी।