सागर के बंडा में हुए जहरीली शराबकांड के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आयुध अधिनियम 1959 के तहत बंडा और बहेरिया थाना क्षेत्रों से जुड़े तीन मामलों में आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर के प्रतिवेदन, दर्ज आपराधिक प्रकरणों और लोक शांति व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। आरोपी सोहन राजपूत, हेमलता राजपूत और शराब ठेकेदार सिद्धार्थ कुशवाहा के शस्त्र लाइसेंस रद्द किए गए हैं।