मध्य प्रदेश में व्यापारी संगठन गुरुवार को यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ मनाएंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेशभर के व्यापारियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। व्यापारी दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4% एमडीआर शुल्क का विरोध कर रहे हैं, जिसे 15 अक्टूबर से लागू किया जाना है। व्यापारियों का कहना है कि इससे कारोबार की लागत बढ़ेगी, विशेषकर थोक किराना, सराफा और वाहन कारोबार जैसे क्षेत्रों में जहां अधिकांश लेन-देन दो हजार रुपये से अधिक के होते हैं।