ग्वालियर के इंदरगंज क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति फैसलउद्दीन और सास रहीशा बानो के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति उसे बेरहमी से पीटता था और खाना भी नहीं देता था। उसने यह भी बताया कि जब उनका डेढ़ वर्षीय बेटा बीमार हुआ, तो उसे डॉक्टर को नहीं दिखाया गया। आफरीन खान नामक महिला की शादी तीन साल पहले फैसलउद्दीन से हुई थी। वह प्रताड़ना के बाद अपने मायके चली गई और वहां से शिकायत दर्ज कराई।