BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में भूमिगत मेट्रो की खोदाई शुरू, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने काम प्रारंभ किया

इंदौर में मंगलवार को भूमिगत मेट्रो की खोदाई शुरू हो गई है, जिसमें टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ‘नर्मदा’ ने एयरपोर्ट स्टेशन से काम प्रारंभ किया। लगभग 102 मीटर लंबी और 6.65 मीटर व्यास वाली यह मशीन करीब 20 मीटर गहराई तक टनल तैयार करेगी। खोदाई से निकली मिट्टी को कन्वेयर और बाद में लोकोमोटिव व ट्रॉलियों के माध्यम से बाहर निकाला जाएगा। यह ईपीबी मिक्स शील्ड तकनीक पर आधारित है, जिसमें सुरक्षा के लिए गैस मानिटरिंग और इमरजेंसी स्टाप जैसी व्यवस्थाएं हैं। आसपास के भवनों की सुरक्षा के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन स्कीम भी लागू की गई है।