BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में रक्षाबंधन पर ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व पर ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दोपहर दो बजे के बाद बसों का आवागमन भी वर्जित रहेगा। यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था राजवाड़ा, बर्तन बाजार, आड़ा बाजार, खजूरी बाजार और कपड़ा मार्केट में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए की है। पुलिस ने यातायात सुगम और सुरक्षित रखने के लिए वाहन चालकों हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं, और अनावश्यक यातायात दबाव से बचने के लिए इन नियमों का पालन करने की अपील की है।