BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी रोहित परमार फरार

भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में एक 29 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट ने रोहित परमार नामक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि इंस्टाग्राम पर पहचान होने के बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर रातीबड़ स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब एक महीने तक शादी का भरोसा देने के बाद आरोपी ने संबंध समाप्त कर दिए। रातीबड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और जांच जारी है।