BREAKING NEWS

Latest News

उज्जैन शाही मस्जिद उपद्रव: 8 FIR में 20 आरोपी, 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर उकसाने का आरोप

उज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने के दौरान हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने कुल 8 एफआईआर दर्ज कर 20 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हैं, जिन पर रील्स बनाकर लोगों को उकसाने का आरोप है। पुलिस ने दूसरे शहरों से आए कुछ लोगों को भी अशांति फैलाने की कोशिश के आरोप में पकड़ा है। इस घटनाक्रम से पहले एक हफ्ते से मस्जिद बचाने की मुहिम सोशल मीडिया पर चल रही थी। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुस्लिम कमेटी ने स्वयं मस्जिद तोड़ने का फैसला लिया है, और सड़क चौड़ीकरण के लिए 3.5 फीट हिस्सा हटाने पर पहले ही सहमति बन चुकी थी।