रतलाम में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद और सीरत कमेटी के अध्यक्ष नासिर कुरैशी का निधन हो गया। लगभग 64 वर्षीय कुरैशी वर्ष 1999 से चार बार पार्षद चुने गए थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कुरैशी मंडी आबकारी रोड से शुरू हुए जुलूस में वे समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत कर रहे थे। सुबह लगभग 11:30 से 11:45 बजे के बीच उनकी तबीयत बिगड़ी और वे अचेत हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनका इंतकाल हो चुका था। उनके निधन से शहर में शोक की लहर फैल गई और उनके वार्ड में ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।