BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर में नई ई-स्कूटी में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

ग्वालियर के स्टार प्लाजा में खड़ी एक नई ई-स्कूटी में भीषण आग लगने से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह ई-स्कूटी लक्कड़खाना निवासी राजकुमार ढपले ने अपनी बेटी राशि के लिए गत 17 जुलाई को खरीदी थी। राजकुमार ढपले मंगलवार शाम को अपनी कार से सामान लेने स्टार प्लाजा पहुंचे थे, जब उनकी ई-स्कूटी के पिछले हिस्से में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।