BREAKING NEWS

Latest News

महाकाल मंदिर में आम भक्तों को भी मिलेगा वीआईपी प्रवेश

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में सामान्य भक्तों को भी वीआईपी दर्शन की सुविधा मिल सकती है। मंदिर समिति प्रायोगिक तौर पर भीड़ कम रहने वाले समय में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रही है। इससे भक्तों को लंबी कतार के बजाय छोटे मार्ग से सुगम दर्शन प्राप्त होंगे। इस पहल का उद्देश्य भक्तों को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ स्लैक सीजन में श्रद्धालुओं का प्रवाह बढ़ाना और उज्जैन की स्थानीय अर्थव्यवस्था को वर्षभर गति देना है। योजना सफल होने पर इसे स्थायी किया जा सकता है।

महाकाल मंदिर में श्रावण के दूसरे सोमवार को दूल्हा स्वरूप में विशेष श्रृंगार, तड़के 2:30 बजे खुले पट

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को तड़के भस्म आरती हुई, जिसमें भगवान महाकाल का दूल्हा स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। प्रदोष के संयोग पर उन्हें फलाहार का भोग अर्पित किया गया। मंदिर के पट तड़के 2:30 बजे खोले गए, जो श्रावण मास के सामान्य समय से पहले था। पुजारी महेश गुरु ने बताया कि पूजन विधि के तहत वीर बाल भद्र, महाकाल, गणेश, कार्तिकेय और नंदी का अभिषेक किया गया। भस्म स्नान और रजत मुकुट धारण कराने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन किए।

महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास हेतु दर्शन व भस्म आरती के समय में परिवर्तन

श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में श्रावण-भादौ मास हेतु दर्शन व्यवस्था और भस्म आरती के समय में बदलाव किए गए हैं। सहायक प्रशासक आशीष पलवाड़िया ने बताया कि 30 जुलाई से मंदिर के पट प्रतिदिन सुबह 3 बजे खुलेंगे, जबकि सोमवार को भीड़ के कारण रात 2:30 बजे ही खोल दिए जाएंगे। सामान्य दर्शनार्थियों और शीघ्र दर्शनार्थियों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। कांवड़ यात्रियों हेतु जल अर्पण की विशेष व्यवस्था मंगलवार से शुक्रवार तक रहेगी, किंतु शनिवार, रविवार और सोमवार को कांवड़ दल को प्रवेश नहीं मिलेगा। जूता स्टैंड और पार्किंग स्थलों की भी जानकारी दी गई है।