BREAKING NEWS

Latest News

निशांतपुरा स्टेशन शुरू होने को तैयार, लोकार्पण और ठहराव पर विरोधाभास

भोपाल मंडल का निशांतपुरा रेलवे स्टेशन लंबे इंतजार के बाद शुरू होने को तैयार है, लेकिन इसके लोकार्पण और ट्रेनों के ठहराव पर विरोधाभास है। सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 28 जुलाई शाम 4:30 बजे स्टेशन के लोकार्पण का दावा किया है। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 28 जुलाई को केवल मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होगा, लोकार्पण नहीं। यह स्टेशन तीन साल बाद खुल रहा है और भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन बनेगा।