BREAKING NEWS

Latest News

छतरपुर: एंबुलेंस चालक ने ग्वालियर रेफर किशोर को झांसी में छोड़ा, इलाज के दौरान मौत

छतरपुर में 16 वर्षीय कमलेश कुशवाहा की मौत हो गई, जिसे सड़क हादसे में घायल होने के बाद ग्वालियर रेफर किया गया था। आरोप है कि एक निजी एंबुलेंस चालक उसे ग्वालियर के बजाय झांसी के निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। कमलेश के पिता मुकेश कुशवाहा ने कहा कि समय पर ग्वालियर पहुंचने पर बेटे की जान बचाई जा सकती थी। स्वजनों ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रन्नौद में सड़क हादसे के बाद घायल की दो घंटे तक मदद न मिलने से मौत

शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में खरैह निवासी 55 वर्षीय जगदीश जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद वे दो घंटे तक सड़क किनारे तड़पते रहे, लेकिन समय पर न पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस। ‘पुलिस केस’ के डर से राहगीरों ने भी मदद नहीं की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय रघुवंशी ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन करने का दावा किया, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। इसके बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शव के पास धरना दिया, पुलिस की लापरवाही को मौत का कारण बताया।