BREAKING NEWS

Latest News

एमपी: खजुराहो एयरपोर्ट देश का नंबर-1, दो महीने से नहीं नियमित उड़ान

खजुराहो एयरपोर्ट को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के 2026 राष्ट्रीय सेवा एवं ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वे में देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट घोषित किया गया है। राजधानी भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर रहा। हालांकि, जुलाई और अगस्त माह में खजुराहो एयरपोर्ट से कोई नियमित कमर्शियल उड़ान संचालित नहीं हुई है, जिस पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। एयरपोर्ट निदेशक संतोष सिंह ने बताया कि सर्वे नियमित उड़ान संचालन के दौरान हुआ था, और वर्तमान में निर्माण कार्यों के कारण उड़ानें बंद हैं, जो कार्य पूरा होने पर फिर से शुरू होंगी।