भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक 29 वर्षीय युवती ने छेड़छाड़ और पीछा करने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि 12 जुलाई को सुबह 8:40 बजे स्कूटी सवार युवक ने उनका पीछा किया और अश्लील इशारे किए। लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है, जिससे आरोपित खुलेआम घूम रहा है और पीड़िता असुरक्षित महसूस कर रही है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि मिसरोद थाना पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के नवाचार के तहत दो थाना प्रभारियों द्वारा संचालित है, फिर भी त्वरित कार्रवाई न होने से पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।