रेलवे ने जबलपुर से चलने वाली जबलपुर-रीवा शटल और जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की कोच संरचना में बड़े बदलाव की घोषणा की है। 3 अक्टूबर से जबलपुर-रीवा शटल में एलएचबी रैक के साथ एसी और स्लीपर कोच बढ़ेंगे। 4 अक्टूबर से जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक एसी थ्री-टियर इकोनामी और तीन सामान्य श्रेणी के कोच सहित चार अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। इन बदलावों से सीट क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को त्योहारी सीजन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।