पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा व्यवस्था जैश-ए-मोहम्मद से कथित खतरे के इनपुट के बाद कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों और एसटीएफ की जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मुख्यमंत्री के लिए बुलेटप्रूफ वाहन का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। एसटीएफ ने इस मामले में हमीम मंडल और अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है, जिनके तार जैश-ए-मोहम्मद और शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। आरोपियों के पास से मुख्यमंत्री के दैनिक कार्यक्रम से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी बरामद हुई है। एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।
इंदौर एसटीएफ ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 494 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी राम लखन नायक और इंदौर के मयूर सिंह चौहान शामिल हैं। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। यह चरस कानपुर से इंदौर लाकर सप्लाई की जा रही थी। एसटीएफ फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।