आलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन, पहचान छिपाने और धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे आरोपी सचिन यादव उर्फ जावेद मंसूरी को धार जिले के डही से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर मकान मालिक की पत्नी को प्रभावित कर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और मजार पर ले जाने का आरोप है। उसके खिलाफ जान से मारने की धमकी, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धोखाधड़ी सहित मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पत्नी आरती अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।