BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर के राजनगर में हाथी के हमले में ऑटो रिक्शा चालक विजय की मौत

इंदौर के चंदननगर के राजनगर में शनिवार शाम एक हाथी के हमले में 49 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक विजय पुत्र लक्ष्मणराव होलकर की मौत हो गई। विजय हाथी को गुड़ खिला रहा था, तभी बेकाबू हाथी ने उसे सूंड में लपेटकर पटका और छाती पर पैर रख दिया। गंभीर रूप से घायल विजय को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने हाथी के महावत उमेश पुत्र ब्रजभान गोस्वामी को हिरासत में लिया है।