भोपाल की एक 35 वर्षीय युवती ने सागर निवासी 30 वर्षीय श्रेयश शांडिल्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि उनकी पहचान जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। युवक ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया और उसके मोबाइल नंबर व सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए। युवती ने भोपाल के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद सागर पहुंचकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।