BREAKING NEWS

Latest News

सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने नई पीढ़ी की भारतीय महिलाओं को ‘गटर जेनरेशन’ बताया

सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर नई पीढ़ी की भारतीय महिलाओं को ‘गटर जेनरेशन’ बताया। उन्होंने कहा कि ये महिलाएं स्वतंत्र महिलाओं की नकल करते हुए नशे, शराब और अनगिनत पुरुषों से यौन संबंध बनाने को स्वतंत्रता मानती हैं, साथ ही जिम्मेदारी नहीं उठातीं और अच्छी गृहणी भी नहीं बन सकतीं। कंगना ने छात्र विरोध प्रदर्शनों पर भी टिप्पणी की, Gen Z की परवरिश पर सवाल उठाए और उनके बोलने के तरीके व भाषा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि संसद सार्वजनिक मुद्दों पर बहस के लिए सही जगह है, न कि आंदोलन।