BREAKING NEWS

Latest News

खंडवा के कन्या छात्रावास में कच्चे चावल खाने से 25 छात्राएं बीमार, अधीक्षक-कर्मचारी विवाद जिम्मेदार

खंडवा के वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास आंवलिया में मंगलवार सुबह कच्चे चावल खाने से 20 से 25 छात्राएं बीमार पड़ गईं। उन्हें पेट दर्द की शिकायत के बाद रोशनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के बाद बुधवार को वापस छात्रावास भेज दिया गया। छात्रावास अधीक्षक नीता पोटफोड़े ने कर्मचारियों की लापरवाही और 8 दिन से चल रहे विवाद को इसका कारण बताया। जयस संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी सहायक आयुक्त ने मामले की जानकारी लेने की बात कही है।